मेरा देश बदल रहा है (२)
जागो, मेरा देश बदल रहा है!
मैं ख्वाब ही देख रहा हूँ की मेरा देश बदल रहा है!
जैसे रात का अंधेरा टालते हुए सुबह की रोशनी वक़्त बदल रही है!
मेरा देश बदल रहा है!
गॅली नुक्कड़ होके आओ तो पता चलेगा
क्या बदल रहा है!
देखो कैसे मेरा देश बदल रहा है!
रास्ते मे उतरो तो, लोग किसी भी तरह आगे बढ़ने के लिए
लेन बदल रहे हैं!
सुनो दोस्तों मेरा देश बदल रहा है!
अपना दम दिखाने के लिए
ड्राइवर हेडलाइट की बीम की तेज बदल रहे हैं!
मित्रों हमारा देश बदल रहा है!
सरकारी दफ़्तर मे कतार तोड़ने के लिए
नोटों का साइज़ बदल रहा है
यकीन करो मेरा देश बदल रहा है!
नया कांट्रॅक्ट मिलने लालच मे
कॅश की बंड्ल हाथ बदल रहा है!
कौन नहीं मानेगा की मेरा देश बदल रहा है!!
इतना सब होने के बाद भी
हम फिर भी तर्क कर रहे हैं की
भारत बदल रहा है!!
मेरा देश बदल रहा है! (२)
देखो देशवासियों मेरा देश बदल रहा है
मैं बस ख्वाब ही देखता रहा हूँ की
मेरा देश बदल रहा है!!!
© Sashikant Mohanty
No comments:
Post a Comment